Trailer loaded with Haryana liquor seized in Ramgarh; 1,236 bottles recovered.

हरियाणा की शराब लदा ट्रेलर रामगढ़ में जब्त, 1236 बोतलें बरामद

Share
Link copied
Trailer loaded with Haryana liquor seized in Ramgarh; 1,236 bottles recovered.
Trailer loaded with Haryana liquor seized in Ramgarh; 1,236 bottles recovered.

रामगढ़: मांडू थाना क्षेत्र के हेसागढ़ा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने शनिवार को अवैध रूप से ले जाई जा रही भारी मात्रा में शराब लदे एक ट्रेलर को जब्त किया है। पुलिस ने ट्रेलर संख्या JH02BU-6500 की जांच के दौरान 103 कार्टन में रखी 1236 बोतल शराब बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 927 लीटर बताई गई है।

Deoghar
Advertisement

पुलिस के अनुसार, रामगढ़ पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि एक ट्रेलर में शराब लोड है और वह मांडू थाना क्षेत्र के हेसागढ़ा में खड़ा है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर थाना प्रभारी मांडू सदानंद कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया।

Drishti 04
Advertisement
Drishti 03
Advertisement

टीम ने हेसागढ़ा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रेलर की जांच की। तलाशी के दौरान ट्रेलर के डाला से रॉयल स्टैग की 103 कार्टन शराब बरामद हुई। बरामद शराब की बोतलों पर ‘For Sale in Haryana Only’ अंकित पाया गया।

Drishti 02
Advertisement
Drishti 01
Advertisement

पुलिस ने शराब के संबंध में चालक से वैध कागजात प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन चालक कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने शराब समेत ट्रेलर को जब्त कर मांडू थाना ले आई। मामले में मांडू थाना कांड संख्या 180/26, दिनांक 08 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने उत्पाद अधिनियम समेत संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

RKDF
advertisement
Kashmir
advertisement

छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक रंजन, थाना प्रभारी सदानंद कुमार, सुकमणी सहित पुलिसकर्मी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस अब शराब की खेप के स्रोत और इसके संभावित गंतव्य की जानकारी जुटाने के लिए आगे की जांच कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।