Silver coins found in a pot in Hazaribagh

बारिश में ढही दीवार तो सामने आया पुराना राज, घड़े में मिले चांदी के सिक्के; हजारीबाग के गांव में मची हलचल

Silver coins found in a pot in Hazaribagh

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हजारीबाग: टाटीझरिया प्रखंड के अमनारी गांव में बारिश के कारण एक पुराने मकान की दीवार गिरने के बाद ऐसा नजारा सामने आया, जिसने ग्रामीणों को हैरान कर दिया। मकान लंबे समय से बंद था। दीवार के मलबे को हटाने के दौरान एक पुराना घड़ा मिला, जिसमें चांदी के सिक्के बताए जा रहे हैं। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

Deoghar
Advertisement

बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात से शुक्रवार के बीच लगातार बारिश के दौरान पुराने मकान का एक हिस्सा अचानक ढह गया। मकान से जुड़े परिवार के लोग जब मलबा देखने पहुंचे तो उन्हें दीवार के अंदर छिपा हुआ घड़ा मिला। घड़ा नीचे गिरने के बाद उसके भीतर रखे सिक्के बाहर निकल आए।

Drishti 04
Advertisement

पूर्वजों ने छिपाकर रखी थी संपत्ति?

परिवार के सदस्यों के मुताबिक, पुराने दौर में उनके पूर्वज चोरी और डकैती के डर से कीमती सामान घर की दीवारों में छिपाकर रखते थे। उनका मानना है कि बरामद सिक्के भी उसी समय के हो सकते हैं।

मकान से जुड़े रामचंद्र महतो, सुरेश महतो, संतोष प्रसाद, बुधन महतो, बालेश्वर महतो और नंदू महतो के परिवार के लोग मौके पर मौजूद थे। परिजनों का कहना है कि उन्होंने सिक्कों को सुरक्षित रखा है और मामले की जानकारी प्रशासन को दी गई है।

सिक्कों की संख्या कितनी है और उनका कुल वजन कितना है, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। सिक्के कितने पुराने हैं और उनकी ऐतिहासिक या आर्थिक कीमत क्या है, यह भी जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

Drishti 03
Advertisement

अब दूसरे हिस्सों में भी तलाश की चर्चा

चांदी के सिक्के मिलने के बाद गांव में एक नई चर्चा शुरू हो गई है। ग्रामीणों का अनुमान है कि पुराने मकान के दूसरे हिस्सों में भी पूर्वजों के समय की कोई वस्तु छिपी हो सकती है।

कुछ लोगों का कहना है कि आसपास मौजूद पुराने मिट्टी के मकानों में भी ऐसी चीजें दबे होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि, इन चर्चाओं की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

परिवार ने एहतियात के तौर पर मकान को बंद कर दिया है, ताकि वहां लोगों की अनधिकृत आवाजाही न हो।

Drishti 02
Advertisement

मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम

घटना की सूचना मिलने के बाद अंचल अधिकारी अमित कुमार झा और थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। अधिकारियों ने मकान और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया तथा परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी ली।

प्रशासन की ओर से परिवार को सिक्कों को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। फिलहाल पूरा मामला ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। अब जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि ये सिक्के वास्तव में कितने पुराने हैं और इनका संबंध किस दौर से है।

Drishti 01
Advertisement
Kashmir vastaralay
Advertisment
RKDF
advertisement
नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now