JPSC-JSSC Protest: Preparations complete for the August 10th Legislative Assembly gherao; Devendranath Mahto's fast-unto-death continues into its eighth day.

JPSC-JSSC आंदोलन: 10 अगस्त के विधानसभा घेराव की तैयारी पूरी, देवेंद्रनाथ महतो का आमरण अनशन 8वें दिन भी जारी

JPSC-JSSC Protest: Preparations complete for the August 10th Legislative Assembly gherao; Devendranath Mahto's fast-unto-death continues into its eighth day.
JPSC-JSSC Protest: Preparations complete for the August 10th Legislative Assembly gherao; Devendranath Mahto’s fast-unto-death continues into its eighth day.

रांची: JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं और छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन रविवार को 16वें दिन भी जारी रहा। JPSC-JSSC न्याय मंच ने 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव की तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। मंच के अनुसार, झारखंड के अलग-अलग हिस्सों के अलावा मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से भी छात्र और अभिभावक आंदोलन में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Deoghar
Advertisement

आंदोलनकारी छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो का सत्याग्रह 16वें दिन और आमरण अनशन 8वें दिन भी जारी है। लंबे समय से जारी भूख हड़ताल के कारण उनके स्वास्थ्य में गिरावट बताई गई है। मंच के मुताबिक, उनका शुगर लेवल 53 तक पहुंच गया है और वजन में करीब 10.5 किलोग्राम की कमी हुई है।

Drishti 04
Advertisement
Drishti 03
Advertisement

रविवार अहले सुबह करीब 3 बजे मेडिकल टीम के साथ सिटी एसपी, सदर एसडीओ, सदर सीओ और एडीएम रांची मौके पर पहुंचे। स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए प्रशासन और मेडिकल टीम ने देवेंद्रनाथ महतो को अस्पताल में भर्ती कराने का निर्णय लिया। हालांकि, महतो ने अस्पताल जाने और अनशन समाप्त करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर अनशन जारी रखेंगे।

Drishti 02
Advertisement
Drishti 01
Advertisement

JPSC-JSSC न्याय मंच के अनुसार, छात्र प्रतिनिधियों और झारखंड सरकार द्वारा गठित हाई लेवल कमेटी के बीच हुई वार्ता सकारात्मक रही। मंच ने बताया कि सरकार की ओर से मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री चमरा लिंडा और मंत्री संजय प्रसाद यादव ने वीडियो कॉल के माध्यम से देवेंद्रनाथ महतो का हालचाल लिया और उनसे भूख हड़ताल समाप्त करने का आग्रह किया। हालांकि, देवेंद्रनाथ महतो ने 10 अगस्त के विधानसभा घेराव को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान करते हुए राज्य के छात्रों से बड़ी संख्या में रांची पहुंचने की अपील की है।

Kashmir
advertisement
RKDF
advertisement

JPSC-JSSC न्याय मंच ने दावा किया है कि झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन की चर्चा देश के विभिन्न हिस्सों में हो रही है और अलग-अलग राज्यों से आंदोलन को समर्थन मिल रहा है। अभिनेता पीयूष मिश्रा ने भी देवेंद्रनाथ महतो से मुलाकात कर आंदोलन के प्रति समर्थन जताया। मंच ने कहा कि छात्रों की मांगों को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा और 10 अगस्त का विधानसभा घेराव आंदोलन की अगली बड़ी कड़ी होगा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now