Administration on alert in Deoghar for the second 'Somwari'; Deputy Commissioner inspected the route line and Kanwariya path early in the morning.

दूसरी सोमवारी पर देवघर में प्रशासन अलर्ट, डीसी ने अहले सुबह रूटलाइन और कांवरिया पथ का किया निरीक्षण

Administration on alert in Deoghar for the second 'Somwari'; Deputy Commissioner inspected the route line and Kanwariya path early in the morning.
Administration on alert in Deoghar for the second ‘Somwari’; Deputy Commissioner inspected the route line and Kanwariya path early in the morning.

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 की दूसरी सोमवारी को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने सोमवार अहले सुबह मेला क्षेत्र, रूटलाइन और कांवरिया पथ का निरीक्षण कर सुरक्षा, कतार प्रबंधन, यातायात और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Deoghar
Advertisement

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने नंदन पहाड़ से बाबा मंदिर तक विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया और मौके पर तैनात अधिकारियों एवं पुलिस बल को हर समय मुस्तैद रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बाबाधाम आने वाले कांवरियों की सेवा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी और जवान धैर्य, संयम और सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं की सहायता करें।

Drishti 04
Advertisement

उपायुक्त ने रूटलाइन में बनाए गए विभिन्न होल्डिंग पॉइंट्स और क्यू कॉम्प्लेक्स की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इन स्थानों पर पानी, बिजली, मिस्ट कूलिंग और चिकित्सा जैसी आवश्यक सुविधाएं लगातार उपलब्ध रहें। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने की सख्त हिदायत दी गई।

Drishti 03
Advertisement

उन्होंने मेला क्षेत्र में संचालित सूचना-सहायता केंद्र, मातृत्व विश्राम गृह, पुलिस ओपी, ट्रैफिक ओपी, पर्यटन केंद्र, विद्युत केंद्र और स्वास्थ्य कैंप का भी जायजा लिया। स्वास्थ्य केंद्रों में जीवन रक्षक दवाइयों और एंबुलेंस की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। मातृत्व विश्राम गृह में महिलाओं को आवश्यक सुविधाएं और पर्याप्त गोपनीयता उपलब्ध कराने को भी कहा गया।

Drishti 02
Advertisement
Drishti 01
Advertisement

दूसरी सोमवारी पर वाहनों और श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उपायुक्त ने यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त व्यवस्था हो और कोई भी वाहन सड़क पर अनाधिकृत रूप से खड़ा न किया जाए।

Kashmir
advertisement
RKDF
advertisement

यातायात व्यवस्था इस तरह संचालित करने का निर्देश दिया गया, जिससे कांवरियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी न हो और शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हो। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीना, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार सहित प्रशासन एवं पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now