Crowd of devotees surges in Deoghar ahead of the third Monday; administration on alert; DC and SP review arrangements.

तीसरी सोमवारी से पहले देवघर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन अलर्ट, DC-SP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Share
Link copied
Crowd of devotees surges in Deoghar ahead of the third Monday; administration on alert; DC and SP review arrangements.
Crowd of devotees surges in Deoghar ahead of the third Monday; administration on alert; DC and SP review arrangements.

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तीसरी सोमवारी को लेकर बाबा नगरी देवघर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक के लिए कांवरिया और शिवभक्त देर रात से ही मंदिर क्षेत्र और रूटलाइन में जुटने लगे। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

Kashmir
advertisement

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार ने देर रात रूटलाइन में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन का मुख्य फोकस श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से कतारबद्ध कर बाबा मंदिर तक पहुंचाने पर है।

प्रशासनिक टीम ने नंदन पहाड़ से शिवराम झा चौक तक रूटलाइन में बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल सहित अन्य सुविधाओं को दुरुस्त कराया। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है।

RKDF
advertisement

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भीड़ को छोटे-छोटे समूहों में आगे बढ़ाया जाए। साथ ही बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने तथा श्रद्धालुओं के साथ सेवा भाव से व्यवहार करने का निर्देश दिया। मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर, सूचना केंद्र, मातृत्व विश्राम गृह और पेयजल स्टॉल को सक्रिय रखा गया है। वहीं, कंट्रोल रूम से CCTV के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र और रूटलाइन पर लगातार निगरानी की जा रही है।

प्रशासन को उम्मीद है कि तीसरी सोमवारी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की टीमें देर रात से ही व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में जुटी हुई हैं।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।