Students took to the streets to protest against a teacher's transfer.

गढ़वा : शिक्षक के तबादले के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र, छात्रों के चहेते मलय सर वापस होंगे

Students took to the streets to protest against a teacher's transfer.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गढ़वा । कांडी उच्च विद्यालय के शिक्षक मलय सिंह के तबादले के विरोध में छात्रों का आंदोलन आखिरकार रंग लाया। छात्रों के लगातार विरोध के बाद शिक्षा विभाग ने उनका तबादला रद्द कर दिया है। अब मलय सिंह की दोबारा कांडी उच्च विद्यालय में पदस्थापना होगी।

Kashmir vastaralay
Advertisment

शिक्षक के तबादले की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में छात्र विरोध में सड़क पर उतर आए। उमस भरी गर्मी और कई छात्रों की तबीयत खराब होने के बावजूद आंदोलन जारी रहा। छात्रों के हाथों में तख्तियां थीं और वे शिक्षक को वापस विद्यालय में लाने की मांग कर रहे थे।

छात्रों का कहना था कि मलय सिंह उनके लिए सिर्फ शिक्षक नहीं, बल्कि मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। उनके तबादले से पढ़ाई पर असर पड़ने की आशंका जताते हुए छात्रों ने तबादला वापस लेने की मांग की थी।

RKDF
ADV

सड़क जाम से बढ़ा मामला

विरोध के दौरान छात्रों ने सड़क पर प्रदर्शन किया और रास्ता जाम कर दिया। बाद में मामला थाना परिसर तक पहुंच गया। छात्रों और जनप्रतिनिधियों के बीच विवाद के कारण स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गई।

लगातार विरोध और छात्रों की मांग को देखते हुए शिक्षा विभाग ने तबादला रद्द करने का निर्णय लिया। विभाग के फैसले के बाद छात्रों का आंदोलन समाप्त हो गया। मलय सिंह के जल्द ही कांडी उच्च विद्यालय में योगदान देने की बात कही गई है।

छात्रों की एकजुटता और अपने शिक्षक के प्रति उनके समर्थन ने इस पूरे घटनाक्रम को क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now