Governor Santosh Kumar Gangwar visited the residential school for the deaf and mute in Dumka and interacted with the students.

दुमका के मूक-बधिर आवासीय विद्यालय पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, विद्यार्थियों से किया संवाद

Share
Link copied
Governor Santosh Kumar Gangwar visited the residential school for the deaf and mute in Dumka and interacted with the students.
Governor Santosh Kumar Gangwar visited the residential school for the deaf and mute in Dumka and interacted with the students.

दुमका: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को दुमका स्थित राजकीय मूक-बधिर आवासीय विद्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शिक्षा, उपलब्ध सुविधाओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।

Kashmir
advertisement

राज्यपाल ने कहा कि मूक-बधिर बच्चे समाज के महत्वपूर्ण हिस्सेदार हैं। उन्हें समान अवसर और सहयोग का बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के लिए परिवार, समाज, विद्यालय और सरकार को मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।

RKDF
advertisement

दौरे के दौरान राज्यपाल ने विद्यालय के क्लासरूम और कंप्यूटर लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया और विद्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर राज्यपाल ने वृद्धजनों को सम्मानित करते हुए समाज में उनके योगदान और अनुभव के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विद्यार्थियों की आवश्यकताओं पर ध्यान देने और उन्हें बेहतर शैक्षणिक एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करने की बात कही।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।