The Mission Director hoisted the flag at the NHM headquarters on Independence Day.

स्वतंत्रता दिवस पर एनएचएम मुख्यालय में अभियान निदेशक ने किया ध्वजारोहण

The Mission Director hoisted the flag at the NHM headquarters on Independence Day.
The Mission Director hoisted the flag at the NHM headquarters on Independence Day.

रांची: देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), झारखंड के नामकुम स्थित राज्य मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एनएचएम के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Rkdf
Pramotinol

समारोह को संबोधित करते हुए अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता हमें अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की जिम्मेदारी भी देती है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का दायित्व है कि वे स्वयं स्वस्थ रहें और लोगों को स्वस्थ रखने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन, कुष्ठ उन्मूलन सहित गंभीर बीमारियों को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। इन लक्ष्यों को हासिल करना ही स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Rkdf
Pramotinol
Pariman nathwani
Promotional

शशि प्रकाश झा ने स्वास्थ्यकर्मियों से आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्य पथ पर चलते हुए लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि ‘स्वास्थ्य ही धन है’ और स्वस्थ समाज के निर्माण में स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है।।समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश और समाज के प्रति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।

RKDF
advertisement
Kashmir
advertisement
नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now