A grand Rudrabhishek, Havan, and Mahaprasad will be held at the Sarna Mandir Shivalaya on the third Sunday of Sawan.

सावन के तीसरे रविवार को सरना मंदिर शिवालय में होगा भव्य रुद्राभिषेक, हवन और महाप्रसाद

Share
Link copied
A grand Rudrabhishek, Havan, and Mahaprasad will be held at the Sarna Mandir Shivalaya on the third Sunday of Sawan.
A grand Rudrabhishek, Havan, and Mahaprasad will be held at the Sarna Mandir Shivalaya on the third Sunday of Sawan.

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा: सावन माह के तीसरे रविवार को सिमडेगा के प्राचीन एवं धार्मिक महत्व वाले सरना मंदिर शिवालय में क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, वैदिक हवन, महाआरती और सामूहिक महाप्रसाद वितरण होगा। आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Pariman nathwani
Promotional

क्षत्रिय महासभा के कोषाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि महासभा की ओर से पिछले कई वर्षों से सावन के तीसरे रविवार को भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किया जाता है। इस धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से देश, समाज और गांव की सुख-समृद्धि, आर्थिक उन्नति, शांति एवं जनकल्याण की कामना की जाती है।

Rkdf
Pramotinol

उन्होंने बताया कि रुद्राभिषेक और वैदिक हवन के बाद महाआरती होगी। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच सामूहिक महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आयोजन स्थल पर व्यापक तैयारियां की गई हैं।

Kashmir vastaralay
Advertisment

क्षत्रिय महासभा ने जिले के सभी धर्मप्रेमी शिवभक्तों और श्रद्धालुओं से निर्धारित समय पर सरना मंदिर शिवालय पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने तथा महाप्रसाद ग्रहण कर इस धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।

RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।