Tributes paid on Atal Bihari Vajpayee's death anniversary; Babulal Marandi says Jharkhand will always remain indebted to Atal-ji.

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, बाबूलाल मरांडी बोले- झारखंड अटल जी का हमेशा रहेगा ऋणी

Share
Link copied
Tributes paid on Atal Bihari Vajpayee's death anniversary; Babulal Marandi says Jharkhand will always remain indebted to Atal-ji.
Tributes paid on Atal Bihari Vajpayee’s death anniversary; Babulal Marandi says Jharkhand will always remain indebted to Atal-ji.

रांची: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को रांची में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नए विधानसभा परिसर में स्थित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, रांची की महापौर रौशनी खालको, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Pariman nathwani
Promotional

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे। उन्होंने कहा कि झारखंड के निर्माण में यदि किसी एक व्यक्ति को श्रेय जाता है तो वह अटल बिहारी वाजपेयी हैं। झारखंड हमेशा अटल जी का ऋणी रहेगा।

Rkdf
Pramotinol

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वर्ष 1998 में भाजपा के पास सांसदों की संख्या कम थी और गठबंधन की सरकार थी। इसके बावजूद अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को परमाणु शक्ति से संपन्न करने का दृढ़ निर्णय लिया। उनके नेतृत्व में पोखरण में भारत ने सफल परमाणु परीक्षण किया और दुनिया के सामने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय शक्तियों के दबाव के सामने भी कभी नहीं झुके। उनका नेतृत्व, राष्ट्रवाद और देश के प्रति समर्पण हमेशा देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।

RKDF
advertisement
Kashmir vastaralay
Advertisment
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।