यौन शोषण और अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

रांची: कांड के पीड़िता द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर नयासराय थाना क्षेत्र के एक युवक के खिलाफ यौन शोषण और अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को पीड़िता ने आवेदन देकर आरोपी सौरभ लिंडा (24 वर्ष), पिता विजय लिंडा, निवासी नयासराय थाना क्षेत्र, रांची के खिलाफ आरोप लगाए थे। मामले में लोअर बाजार थाना कांड संख्या 139/2026 दर्ज कर संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर नयासराय थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सौरभ लिंडा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।



















