Simdega immersed in devotion to Lord Shiva; thousands of Kanwariyas walked 80 km to reach Sarna Mahadev Dham.

सिमडेगा हुआ शिवमय, 80 किमी पैदल चलकर हजारों कांवरिए पहुंचे सरना महादेव धाम

Simdega immersed in devotion to Lord Shiva; thousands of Kanwariyas walked 80 km to reach Sarna Mahadev Dham.
Simdega immersed in devotion to Lord Shiva; thousands of Kanwariyas walked 80 km to reach Sarna Mahadev Dham.

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: सावन की तीसरी सोमवारी पर सिमडेगा में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ओडिशा के वेदव्यास त्रिवेणी संगम से जल उठाकर करीब 80 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए हजारों कांवरिए सोमवार की अहले सुबह सिमडेगा के सरना महादेव धाम पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

Kashmir
advertisement

केसरिया परिधान में सजे कांवरिए पूरे रास्ते शिव भजनों और गीतों पर झूमते-नाचते बाबा के दरबार तक पहुंचे। मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल अर्पित किया और बिल्वपत्र, सफेद पुष्प व प्रसाद चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। इससे पहले टुकूपानी में कांवरियों ने सुबह शिव आरती की। आरती के बाद कांवरियों का जत्था सरना महादेव धाम के लिए रवाना हुआ। टुकूपानी से सरना मंदिर तक पूरा मार्ग कांवरियों से पट गया। रास्तेभर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय बना रहा।

RKDF
advertisement

कांवर यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कांवरियों की यात्रा का मार्ग एनएच-143 से होकर गुजरने के कारण जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं, शहरी क्षेत्र में कांवर यात्रा के दौरान भारी वाहनों के परिचालन को रोककर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया गया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

तीसरी सोमवारी पर हजारों कांवरियों की मौजूदगी से सिमडेगा पूरी तरह शिवमय नजर आया। सुबह से ही सरना महादेव धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और पूरा मंदिर परिसर भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता रहा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now