Central University students took to the streets to protest against the hike in mess charges and staged a sit-in at the main gate.

मेस शुल्क बढ़ोतरी के खिलाफ सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्र सड़क पर उतरे, मुख्य गेट पर दिया धरना

Share
Link copied
Central University students took to the streets to protest against the hike in mess charges and staged a sit-in at the main gate.
Central University students took to the streets to protest against the hike in mess charges and staged a sit-in at the main gate.

रांची: जेपीएससी-जेएसएससी को लेकर चल रहे छात्र आंदोलनों के बीच राजधानी रांची स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी में भी छात्र अपनी मांगों को लेकर आंदोलन पर उतर आए। हॉस्टल के मेस शुल्क में बढ़ोतरी के विरोध में रविवार को बड़ी संख्या में छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया और मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठ गए।

Baba new 1
Advertisement

छात्रों का आरोप है कि मेस का शुल्क बढ़ा दिया गया, जबकि भोजन की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। छात्रों के मुताबिक, मेस के खाने को लेकर पहले भी शिकायतें मिलती रही हैं। कई बार भोजन में कंकड़ और कीड़े मिलने की बात भी सामने आई है। ऐसे में बिना सुविधाओं में सुधार किए शुल्क बढ़ाने को लेकर छात्रों में नाराजगी है।

Kashmir
advertisement

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने स्पष्ट किया कि वे पहले से निर्धारित शुल्क के आधार पर ही मेस का भुगतान करेंगे। उनका कहना था कि नई दर किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। छात्रों के धरने के कारण विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ।

RKDF
advertisement

मामले की जानकारी मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से बातचीत शुरू की। डॉ. अनुराग लिंडा ने बताया कि पहले मेस संचालन की जिम्मेदारी संभाल रही एजेंसी ने शुल्क कम निर्धारित किया था। नई एजेंसी के आने के बाद शुल्क में बढ़ोतरी का मामला सामने आया, जिसके कारण छात्रों और प्रबंधन के बीच विवाद की स्थिति बनी।

छात्रों की मांग थी कि पहले से निर्धारित शुल्क के अनुसार ही उन्हें मेस की सुविधा दी जाए और अतिरिक्त राशि वसूल नहीं की जाए। मामले को लेकर डीएसडब्ल्यू ने भी छात्रों से बातचीत की। विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों के बीच हुई चर्चा के बाद फिलहाल विवाद का समाधान कर लिया गया है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।