53rd State-Level Children's Science Exhibition in Ranchi; children showcased models of science and innovation.

रांची में 53वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, बच्चों ने दिखाए विज्ञान और नवाचार के मॉडल

Share
Link copied
53rd State-Level Children's Science Exhibition in Ranchi; children showcased models of science and innovation.
53rd State-Level Children’s Science Exhibition in Ranchi; children showcased models of science and innovation.

रांची: राजधानी रांची के जिला स्कूल में 53वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में झारखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे विद्यार्थियों ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित (STEM) से जुड़े अपने मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपने रचनात्मक प्रयोगों और नवाचार के माध्यम से वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया।

Baba new 1
Advertisement

इस वर्ष प्रदर्शनी की थीम “विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित” रखी गई है। प्रदर्शनी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।

RKDF
advertisement

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत बच्चों को शुरू से ही प्रायोगिक और व्यावहारिक तरीके से सीखने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है। बच्चों में जिज्ञासा और नवाचार की क्षमता अधिक होती है, इसलिए कम उम्र से ही उन्हें विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।

Kashmir
advertisement

राजेश प्रसाद ने कहा कि प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाली बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में राज्य के अलग-अलग जिलों से विद्यार्थी शामिल होते हैं और अपनी रचनात्मकता के आधार पर नए-नए मॉडल एवं प्रोजेक्ट तैयार करते हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों में वैज्ञानिक सोच, प्रयोग करने की प्रवृत्ति और नवाचार की भावना विकसित होती है।

उन्होंने कहा कि आज के यही बच्चे भविष्य में नए आविष्कार करेंगे और ऐसे उपकरण व तकनीक विकसित करेंगे, जिससे आम लोगों का जीवन और अधिक सुगम हो सके। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति रुचि बनाए रखने और लगातार नए प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।