BJP's statement is the height of desperation and political bankruptcy: Vinod Pandey

भाजपा का बयान हताशा और राजनीतिक दिवालियेपन की पराकाष्ठा : विनोद पांडेय

Share
Link copied
BJP's statement is the height of desperation and political bankruptcy: Vinod Pandey
BJP’s statement is the height of desperation and political bankruptcy: Vinod Pandey

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा का बयान हताशा और राजनीतिक दिवालियेपन की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और विपक्षी आवाजों को दबाने की राजनीति करने वालों को झारखंड की लोकतांत्रिक सरकार को नसीहत देने का नैतिक अधिकार नहीं है। विनोद पांडेय ने कहा कि झारखंड सरकार की तुलना इतिहास की गंभीर त्रासदियों से करना भाजपा की बौखलाहट और राजनीतिक कुंठा को दर्शाता है। भाजपा को अमर्यादित बयानबाजी के बजाय जनता के वास्तविक मुद्दों पर बात करनी चाहिए।

Baba new 1
Advertisement

उन्होंने कहा कि धरना-प्रदर्शन, कानून-व्यवस्था और सोशल मीडिया से जुड़े नियमों को तोड़-मरोड़कर पेश करना भाजपा की पुरानी राजनीतिक शैली है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता संविधान प्रदत्त अधिकार है, लेकिन कोई भी अधिकार कानून से ऊपर नहीं है। सरकार का दायित्व लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी है। प्रशासनिक प्रक्रिया को राजनीतिक दमन बताना भ्रामक है।

जेपीएससी पर भाजपा की राजनीति तथ्यहीन और अवसरवादी

जेपीएससी मामले में भाजपा के आरोपों पर विनोद पांडेय ने कहा कि न्यायपालिका में सरकार की ओर से कौन अधिवक्ता किस स्तर पर पैरवी करेगा, यह विधिक प्रक्रिया और सरकार के अधिवक्ताओं का विषय है। इसे राजनीतिक षड्यंत्र का रंग देना न्यायिक प्रक्रिया पर अनावश्यक सवाल खड़े करने की कोशिश है।

RKDF
advertisement

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास यदि जेपीएससी मामले में कोई ठोस तथ्य, दस्तावेज या कानूनी आपत्ति है तो उसे सक्षम न्यायालय के समक्ष रखना चाहिए, न कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए भ्रम फैलाना चाहिए। विद्यार्थियों के हितों के नाम पर राजनीति करने के बजाय भाजपा को अपने शासनकाल में युवाओं और छात्रों के लिए किए गए कार्यों का हिसाब देना चाहिए। विनोद पांडेय ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार युवाओं, विद्यार्थियों और आम जनता के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने दावा किया कि झारखंड की जनता अब राजनीतिक बयानबाजी के बजाय विकास, अधिकार और सामाजिक न्याय की राजनीति को समझ रही है।

भाषा के मुद्दे पर भी भाजपा पर निशाना

विनोद पांडेय ने महाराष्ट्र का जिक्र करते हुए भाजपा पर भाषा को राजनीतिक हथियार बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को अपने पड़ोसी राज्य में भाषा को लेकर जारी कथित फरमानों की जानकारी लेनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब देश के हर राज्य में रोजगार करने के लिए पहले वहां की भाषा की परीक्षा देनी होगी।

Kashmir vastaralay
Advertisment

उन्होंने कहा कि हिंदी के सम्मान की बात करने वाली भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में जाने वाले आम लोगों के लिए भाषा को दंड और डर का माध्यम क्यों बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश को भाषा और क्षेत्र के आधार पर बांटने की राजनीति कर रही है। विनोद पांडेय ने भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन लोकतांत्रिक विरोध और तथ्यहीन आरोपों के बीच की मर्यादा नहीं टूटनी चाहिए। भाजपा नेताओं को अपनी भाषा और तथ्यों दोनों पर संयम रखना चाहिए।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।