Babulal Marandi warned the government, stating that if FIRs are not lodged against JMM workers, magistrates would be gheraoed starting August 25.

बाबूलाल मरांडी ने सरकार को चेताया, कहा- JMM कार्यकर्ताओं पर FIR नहीं हुई तो 25 अगस्त से मजिस्ट्रेटों का घेराव

Share
Link copied
Babulal Marandi warned the government, stating that if FIRs are not lodged against JMM workers, magistrates would be gheraoed starting August 25.
Babulal Marandi warned the government, stating that if FIRs are not lodged against JMM workers, magistrates would be gheraoed starting August 25.

रांची: छात्रा प्रतिमा कुमारी के साथ कथित बदसलूकी के मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सोमवार को भाजपा नेताओं के साथ कोतवाली थाना पहुंचे। उन्होंने छात्रा की ओर से संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने और कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Baba new 1
Advertisement

थाना से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत में बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि 21 अगस्त को छात्रों के पूर्व निर्धारित पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने रांची समेत गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़ और गढ़वा में छात्रों के साथ मारपीट और बदसलूकी की। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर झामुमो नेताओं और जिलाध्यक्षों पर लाठी-डंडे लेकर छात्रों को पीटने का आरोप है।

RKDF
advertisement

मरांडी ने कहा कि पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। उनका आरोप है कि कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ नहीं की गई, जिन्होंने छात्रों के साथ कथित तौर पर मारपीट की, बल्कि आंदोलन कर रहे छात्रों के खिलाफ ही मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस पर छात्रों के घर जाकर डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया।

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार और संबंधित मजिस्ट्रेटों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कथित रूप से मारपीट करने वाले JMM कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की गई, तो 25 अगस्त से भाजपा संबंधित मजिस्ट्रेटों का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि रांची, रामगढ़, गिरिडीह और हजारीबाग समेत जिन स्थानों पर विवाद हुआ है, वहां के संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा।

Kashmir
advertisement

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध और प्रदर्शन करना नागरिकों का अधिकार है। आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार इस लोकतांत्रिक अधिकार को कुचलना चाहती है। उन्होंने JPSC-JSSC भर्ती विवाद को लेकर भी सरकार पर छात्रों को धोखा देने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन और सरकार के फैसलों के बाद उनके भीतर आक्रोश बढ़ा, जिसके विरोध में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मरांडी ने आरोप लगाया कि छात्रों के इस विरोध को दबाने के लिए कथित तौर पर JMM कार्यकर्ताओं का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है और छात्रा प्रतिमा कुमारी को यह महसूस नहीं होने दिया जाएगा कि वह इस लड़ाई में अकेली है। उन्होंने पूरे मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।