A colossal truck with over 300 wheels arrived at the Gumla bypass; crowds flocked to catch a glimpse.

गुमला बाईपास पहुंचा 300 से अधिक पहियों वाला विशालकाय ट्रक, देखने उमड़ी भीड़

A colossal truck with over 300 wheels arrived at the Gumla bypass; crowds flocked to catch a glimpse.
A colossal truck with over 300 wheels arrived at the Gumla bypass; crowds flocked to catch a glimpse.

निर्मल सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुमला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान की झलक सोमवार को गुमला बाईपास पर देखने को मिली। 300 से अधिक पहियों वाले विशालकाय मालवाहक ट्रक के बाईपास पहुंचते ही उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ ही देर में बाईपास चौक पर मेले जैसा माहौल बन गया।

Baba new 1
Advertisement

जानकारी के अनुसार, इस विशाल ट्रेलर पर करीब 400 से 500 टन वजनी उपकरण लदा हुआ है। उपकरण को खींचने के लिए आगे और पीछे तीन शक्तिशाली इंजन लगाए गए हैं। अकेले ट्रेलर में करीब 240 पहिए लगे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए आगे-पीछे क्रेन और पायलट वाहन भी चल रहे हैं।

Kashmir
advertisement

इस विशालकाय काफिले के साथ करीब 50 तकनीकी कर्मचारी भी मौजूद हैं। रास्ते में बिजली के तारों को हटाने और पेड़ों की टहनियों की कटाई के लिए अलग टीम तैनात है, ताकि भारी-भरकम उपकरण को सुरक्षित तरीके से आगे ले जाया जा सके।

सूत्रों के मुताबिक, यह उपकरण प्लास्टिक वेस्ट को डी-कंपोज करने वाले प्लांट के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। यह प्लांट उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्थापित किया जाना है, जिसे प्लास्टिक कचरे के निपटारे की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RKDF
advertisement

बताया जा रहा है कि उपकरण ब्राजील में तैयार होने के बाद ओडिशा के पारादीप बंदरगाह पहुंचा था। वहां से इसे सड़क मार्ग से गोरखपुर ले जाया जा रहा है। भारी वजन और सुरक्षा कारणों से काफिले की रफ्तार बेहद धीमी रखी गई है। बताया जा रहा है कि इसे गोरखपुर पहुंचने में लंबा समय लग सकता है।

रविवार शाम यह विशाल वाहन गुमला के बघिमा स्थित हंसदोन के पास खड़ा था। सोमवार को यह गुमला बाईपास चौक पहुंचा। विशालकाय ट्रक और उसके सैकड़ों पहियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now