Subroto Cup: Gumla women's team reaches final after scoring two goals in extra time.

सुब्रतो कप: एक्स्ट्रा टाइम में दो गोल दागकर फाइनल में पहुंची गुमला की महिला टीम

Subroto Cup: Gumla women's team reaches final after scoring two goals in extra time.
Subroto Cup: Gumla women’s team reaches final after scoring two goals in extra time.

निर्मल सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुमला: नई दिल्ली में आयोजित 65वें सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप अंडर-17 बालिका वर्ग में गुमला की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल मुकाबले में झारखंड की टीम ने एक्स्ट्रा टाइम में दो गोल दागकर CISC को 2-0 से हराया।

Baba new 1
Advertisement

निर्धारित 90 मिनट के खेल में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद एक्स्ट्रा टाइम में गुमला की खिलाड़ियों ने शानदार फिटनेस और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। उषा कुमारी ने पहला गोल कर झारखंड को बढ़त दिलाई। इसके बाद साबरनी कुमारी ने दूसरा गोल दागकर टीम की जीत पक्की कर दी।

RKDF
advertisement

गुमला की टीम ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। लीग मुकाबले में टीम ने त्रिपुरा को 3-1 और आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली को 8-0 से हराया था। वहीं, क्वार्टर फाइनल में बिहार को 5-1 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

Kashmir
advertisement

अब गुमला की बेटियां खिताब से महज एक कदम दूर हैं। टीम के फाइनल में पहुंचने से गुमला समेत पूरे झारखंड में खुशी का माहौल है। कोच और अभिभावकों ने खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए फाइनल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now