Preparations are complete for the birth anniversary of Mahant Jai Ram Prapannacharya Maharaj of Ramrekha Dham.

रामरेखा धाम के महंत जय राम प्रपन्नाचार्य महाराज की जयंती की तैयारियां पूरी

Share
Link copied
Preparations are complete for the birth anniversary of Mahant Jai Ram Prapannacharya Maharaj of Ramrekha Dham.
Preparations are complete for the birth anniversary of Mahant Jai Ram Prapannacharya Maharaj of Ramrekha Dham.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: छोटानागपुर के प्रसिद्ध रामरेखा धाम के महंत श्री श्री 1008 श्री जय राम प्रपन्नाचार्य महाराज की जयंती समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह का आयोजन गुरुवार की शाम 7 बजे श्रीराम फर्नीचर, रोहिल्ला पथ परिसर में भव्य रूप से किया जाएगा।

Baba new 1
Advertisement

आयोजक कौशल किशोर रोहिल्ला ने बताया कि पिछले 30 वर्षों से रामरेखा बाबा की जयंती श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाई जाती रही है। इस वर्ष भी समारोह को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। जयंती के अवसर पर 108 दीप प्रज्ज्वलित कर बाबा के प्रति श्रद्धा एवं आस्था अर्पित की जाएगी।

Kashmir
advertisement

समारोह में नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल उर्फ रिंकू सहित शहर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां अंतिम रूप ले चुकी हैं। जयंती समारोह के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने धर्मप्रेमी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से सपरिवार समारोह में शामिल होकर महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।