Raksha Bandhan 2026: CM Hemant Soren extends greetings.

Raksha Bandhan 2026 :CM हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं, बोले- बहनों के हुनर से लेकर आत्मनिर्भरता तक, हर कदम पर साथ देगी सरकार

Raksha Bandhan 2026 रांची। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंडवासियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार दिया। उन्होंने रक्षाबंधन को भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व बताते हुए कहा कि यह अटूट रिश्ते के साथ परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भी याद दिलाता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की माताओं और बहनों का स्वर्णिम इतिहास रहा है। परिवार की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ उन्होंने झारखंड के निर्माण और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि जब एक नारी पढ़ती है और आगे बढ़ती है तो केवल उसका जीवन नहीं बदलता, बल्कि पूरा परिवार और समाज सशक्त होता है।

Baba new 1
Advertisement

सखी मंडल की बहनों से खरीदें राखी

रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से सखी मंडल की माताओं-बहनों द्वारा तैयार की गई राखियां खरीदने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सखी मंडल की महिलाओं ने अपने स्नेह, हुनर और मेहनत से खूबसूरत राखियां तैयार की हैं।

उन्होंने राज्यवासियों से आग्रह किया कि इस रक्षाबंधन इन राखियों को खरीदकर बहनों के हुनर और स्वावलंबन को अपना साथ दें। मुख्यमंत्री ने कहा, “आपकी खरीदी सिर्फ एक राखी नहीं, किसी बहन की मेहनत, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का सम्मान है।”

मुख्यमंत्री की अपील के पीछे महिलाओं के स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लोगों की भागीदारी बढ़ाने का संदेश भी है।

RKDF
advertisement

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार की योजनाओं का जिक्र

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार माताओं-बहनों को शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने सरकार की कई योजनाओं और पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि मंईयां सम्मान योजना, पलाश, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान जैसी पहल महिलाओं और किशोरियों को अपने सपने पूरे करने, आत्मनिर्भर बनने और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर दे रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल किसी एक योजना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परिवार, समाज और राज्य के मजबूत भविष्य से जुड़ा विषय है।

Kashmir vastaralay
Advertisment

बेटियां पढ़ेंगी, बहनें आगे बढ़ेंगी और माताएं सशक्त होंगी’

रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से महिला सशक्तिकरण को लेकर संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा, “हमारी बेटियां पढ़ेंगी, हमारी बहनें आगे बढ़ेंगी और हमारी माताएं सशक्त होंगी, तभी हमारा परिवार, हमारा समाज और हमारा झारखंड और देश मजबूत होगा।”

मुख्यमंत्री ने अंत में सभी राज्यवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और महिलाओं के हुनर, मेहनत तथा आत्मनिर्भरता को सम्मान देने का संदेश दिया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now