Babulal Marandi visited the displaced villages and inquired about the status of basic amenities from the villagers.

विस्थापित गांवों में पहुंचे बाबूलाल मरांडी, ग्रामीणों से जानी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति

Share
Link copied
Babulal Marandi visited the displaced villages and inquired about the status of basic amenities from the villagers.
Babulal Marandi visited the displaced villages and inquired about the status of basic amenities from the villagers.

पाकुड़: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के कोल ब्लॉक से विस्थापित गांवों का दौरा किया। उन्होंने चिलगो, विशनपुर और आलूबेड़ा विस्थापित गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

Baba new 1
Advertisement

दौरे के दौरान बाबूलाल मरांडी ने ग्रामीणों से सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने विस्थापन के बाद उत्पन्न समस्याओं और गांव में उपलब्ध सुविधाओं को लेकर अपनी परेशानियां उनके सामने रखीं। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विस्थापित परिवारों को जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मुद्दों पर सरकार से आवश्यक पहल करने की मांग की।

Kashmir
advertisement

बताया गया कि अमड़ापाड़ा प्रखंड के नॉर्थ और साउथ कोल ब्लॉक में बीजीआर और डीबीएल कंपनी द्वारा वर्षों से कोयला उत्खनन एवं परिवहन का कार्य किया जा रहा है। कोयला खनन के कारण क्षेत्र के कई गांव विस्थापन और पुनर्वास से जुड़े मुद्दों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों के सामने आवास, सड़क, बिजली, पानी समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर कई चुनौतियां बनी हुई हैं।

RKDF
advertisement

दौरे के दौरान पूर्व विधायक दिनेश विलियम मरांडी, भाजपा जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू, अमृत पांडेय, दुर्गा मरांडी, धर्मेंद्र त्रिवेदी समेत भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।