Intensive anti-crime checks conducted at over 25 locations in Ranchi; a drive against drunk driving was also carried out.

रांची में 25 से अधिक स्थानों पर सघन अपराध-रोधी चेकिंग, ड्रंकन ड्राइविंग के खिलाफ भी चला अभियान

Share
Link copied
Intensive anti-crime checks conducted at over 25 locations in Ranchi; a drive against drunk driving was also carried out.
Intensive anti-crime checks conducted at over 25 locations in Ranchi; a drive against drunk driving was also carried out.

रांची: अपराध की रोकथाम और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रांची पुलिस ने शुक्रवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक अपराध-रोधी चेकिंग अभियान चलाया। वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर एक साथ 25 से अधिक स्थानों पर पुलिस टीमों ने वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की।

Baba new 1
Advertisement

पुलिस के अनुसार, सुजाता चौक, न्यू मार्केट चौक, खेलगांव, शहीद मैदान, चांदनी चौक, बिरसा चौक समेत ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख चौक-चौराहों पर यह अभियान चलाया गया। विभिन्न थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से टीम गठित कर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी और रात के समय होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जांच तेज की।

RKDF
advertisement

अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि सड़क पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी और नियमित अपराध-रोधी चेकिंग से असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। सार्वजनिक सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर ड्रंकन ड्राइविंग के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी।

Kashmir
advertisement

रांची पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि सुरक्षा जांच के दौरान पुलिस का सहयोग करें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या हेल्पलाइन नंबर 112 पर देने की अपील की गई है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।