गैस चूल्हे से झुलसी महिला, हुई घायल.
गिरिडीह, दिनेश.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गिरिडीह : निमियाघाट थाना क्षेत्र के रतीडीह में रविवार की दोपहर गैस चूल्हा जलाने के क्रम मे बुरी तरह झुलस गई। घटना को देख पड़ोसियों ने किसी तरह महिला को घर से बाहर निकाला तथा 108 एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज हेतु डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया।
रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ० जितेंद्र के अनुसार उक्त महिला लगभग 70 प्रतिशत चल चुकी है जिसका प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद पीएमसीएच रेफर किया जा रहा है।महिला का नाम रीता देवी (35) पति प्रकाश दास बताया जा रहा है।

















