गिरीडीह भाजपा में घमासान शुरू, नाराज कार्यकर्ताओ नें फूंका जिला अध्यक्ष का पुतला.

गिरीडीह, दिनेश. 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह : शनिवार को भाजपा गिरिडीह द्वारा  जिला कमेटी के विस्तार और नए सदस्यों की घोषणा के बाद भाजपा में अंदरूनी  कलहा सामने आ गई है।घोषणा होने के पश्चात जिला अध्यक्ष द्वारा जारी किए गए  लिस्ट को देखने के बाद गिरिडीह भाजपाइयों में नाराजगी देखी जा रही है इसकी बानगी तब देखी गई जब रविवार को गिरिडीह मुफस्सिल पश्चिमी भाग के पूर्व अध्यक्ष भागीरथ मंडल के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष महादेव दुबे का पुतला दहन किया गया। 

नाराज भाजपाइयों ने जिला अध्यक्ष महादेव दुबे पर पैसा लेकर दूसरे व्यक्ति को मुफस्सिल पश्चिमी का प्रखंड अध्यक्ष बनाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि पूर्व में ही कार्यकर्ताओंं द्वारा सर्वसम्मति से मुझे प्रखंड अध्यक्ष बनाने हेतु रायशुमारी की गई थी, परंतु जिला अध्यक्ष ने वैसे व्यक्ति को प्रखंड अध्यक्ष बनाया है  जो पार्टी में रहकर भी पार्टी विरोधी कार्य करता है। नाराज  भाजपाइयों ने इसकी शिकायत  प्रदेश अध्यक्ष  से करने की बात कही है।

इस घटना से  गिरिडीह के नाराज भाजपाइयों भी अब जिला अध्यक्ष के खिलाफ आवाज उठा सकते हैं हालांकि इस घटना से विपक्षी दल चुटकी लेते दिखाई दे रहे हैं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now