Pickup truck loaded with cattle overturns in Chatra; around 15 dead, 3-4 injured.

चतरा में मवेशियों से लदा पिकअप पलटा, करीब 15 की मौत, 3-4 घायल

Share
Link copied
Pickup truck loaded with cattle overturns in Chatra; around 15 dead, 3-4 injured.
Pickup truck loaded with cattle overturns in Chatra; around 15 dead, 3-4 injured.

चतरा: जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र में शनिवार अहले सुबह मवेशियों से लदा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में करीब 15 मवेशियों की मौत हो गई, जबकि 3 से 4 मवेशियों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने वाहन के अंदर का भयावह दृश्य देखा।

Baba new 1
Advertisement

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब चार बजे चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर हुसिया बाजार से आगे पंचमो जंगल के समीप मवेशियों से भरा पिकअप तेज रफ्तार में जा रहा था। इसी दौरान चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और पिकअप सड़क किनारे पलट गया। वाहन के पलटने के बाद उसमें लदे मवेशी एक-दूसरे के ऊपर दब गए, जिससे कई की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार, मवेशियों को कथित तौर पर पैर बांधकर पिकअप में बेहद तंग जगह में ठूंसकर ले जाया जा रहा था। हादसे के बाद वाहन के अंदर मवेशियों की स्थिति देखकर ग्रामीणों में आक्रोश और चिंता का माहौल बन गया। प्रथमदृष्टया मामला मवेशी तस्करी से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है।

Kashmir
advertisement

घटना की सूचना मिलते ही मयूरहंड थाना प्रभारी राहुल दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से घायल मवेशियों का पशु चिकित्सकों की मदद से इलाज कराया जा रहा है।

RKDF
advertisement

वहीं, मृत मवेशियों को नियमानुसार दफनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मवेशियों को कहां से लाया जा रहा था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था। हादसे के बाद वाहन चालक और कथित तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।