जानें आज कितने बजे और कहां दिखेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज भारतीय समयनुसार शाम 7 बजकर 3 मिनट से रात 12 बजकर 23 मिनट तक लगेगा। इस ग्रहण की कुल अवधि लगभग 5 घंटे रहेगी. सूर्य ग्रहण रात 9:43 बजे चरम पर होगा।

जानें आज कितने बजे और कहां दिखेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण.

आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा, यह सूर्य ग्रहण ज्यादातर दक्षिण अमेरिका से दिखाई देगा। यह सूर्य गृह कुल ग्रहण होगा, कुल सूर्यग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से अवरुद्ध कर देता है, जबकि एक आंशिक ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य के केवल एक भाग को कवर करता है। अगले साल यानी 2021 में दो सोलर एक्लिप्स आएंगे। बता दें अगले साल जून में होने वाला सूर्य ग्रहण एक कुंडलाकार होगा।

जानें आज कितने बजे और कहां दिखेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण.

आज लगने वाला सूर्य ग्रह भारत में दिखाई नहीं देगा क्योंकि यह देर शाम को होगा। सूर्यग्रहण दक्षिण अमेरिका में चिली और अर्जेंटीना के कुछ हिस्सों से सबसे अच्छा दिखाई देगा। चिली और अर्जेंटीना में स्काई-वॉचर्स दिन के दौरान दो मिनट और दस सेकंड के अंधेरे को देख सकते हैं, क्योंकि चंद्रमा सूरज को अवरुद्ध करता है। दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी भाग, दक्षिण-पश्चिम अफ्रीका और अंटार्कटिका आंशिक सूर्य ग्रहण का गवाह बनेंगे. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा लोगों को दुनिया में कहीं से भी सूर्यग्रहण देखने के लिए एक लाइव लिंक प्रदान करेगा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now