Loaded country-made pistol and four motorcycles recovered from the house of a theft accused in Godda; accused arrested.

गोड्डा में चोरी के आरोपी के घर से लोडेड देशी कट्टा और चार बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Loaded country-made pistol and four motorcycles recovered from the house of a theft accused in Godda; accused arrested.
Loaded country-made pistol and four motorcycles recovered from the house of a theft accused in Godda; accused arrested.

गोड्डा: जिले में चोरी की घटनाओं पर रोकथाम और चोरी के मामलों के त्वरित उद्भेदन को लेकर गोड्डा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोड्डा के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के घर से लोडेड देशी कट्टा, चोरी की दो बैट्री और चार मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
RKDF
advertisement

पुलिस के अनुसार, गोड्डा नगर थाना कांड संख्या 146/26, दिनांक 11 अगस्त 2026 में दर्ज मामले के आरोपी सोनु उर्फ मो. अरबाज शेख उर्फ मोनु उर्फ वीरा, पिता मो. नौशाद शेख, निवासी फसिया डंगाल, गंगटा, थाना गोड्डा नगर के घर पर छापेमारी की गई। इस दौरान घर में छिपाकर रखा गया लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर चोरी की दो बैट्री और चार मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोटरसाइकिल और घरों में घुसकर चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, चोरी की मोटरसाइकिलों के इंजन और चेचिस नंबर को छेनी से घिसकर मिटाने के बाद उन्हें कम कीमत पर बेच दिया जाता था।

Krishan
Advertisement

 

पुलिस ने बरामद सामान को विधिवत जब्त कर लिया है। मामले में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। गोड्डा पुलिस ने कहा कि चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। चोरी की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की पहचान, गिरफ्तारी और चोरी की संपत्ति की बरामदगी को प्राथमिकता दी जा रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now