बाईक लूट के सात आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा.
सिमडेगा, शम्भु कुमार सिंह.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा : केरसई थाना अंतर्गत लूट के मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कप्तान डाॅ शम्स तब्रेज ने बताया कि केरसई थाना में एक व्यक्ति द्वारा मोबाइल और मोटरसाइकिल के लूटपाट का मामला दर्ज कराया गया था। मामले का उदभेदन के लिए एसपी ने टीम गठित की। टीम अंनुसधान के दौरान अभियुक्त अमित टोप्पो की गिरफ्तारी की।
इसकी निशानदेही पर लुट का मोबाइल और लुट की मोटरसाइकिल बगीचा कुआं से बरामद की। गिरफ्तार अमित की के निशानदेही पर लुटकांड में शामिल सभी सात अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस ने लुट के आरोप में अमित टोप्पो, अंकित टोप्पो, हर्षित टोप्पो, गुलशन रोशन सचिन एवं सोनू खाखा को गिरफ्तार किया ।

















