Gallantry promotion for Havildar Arvind Minz, who displayed indomitable courage in an encounter with PLFI militants.

पीएलएफआई उग्रवादियों से मुठभेड़ में अदम्य साहस दिखाने वाले हवलदार अरविन्द मिंज को गैलेंट्री प्रमोशन

Gallantry promotion for Havildar Arvind Minz, who displayed indomitable courage in an encounter with PLFI militants.
Gallantry promotion for Havildar Arvind Minz, who displayed indomitable courage in an encounter with PLFI militants.

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: पीएलएफआई उग्रवादियों के खिलाफ साहस और उत्कृष्ट कार्यकुशलता का प्रदर्शन करने वाले जिला बल के हवलदार अरविन्द मिंज को गैलेंट्री प्रमोशन मिला है। इस मौके पर सिमडेगा एसपी कार्यालय के सभागार में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। एसपी श्रीकांत एस. खोटरे ने अरविन्द मिंज के कंधे पर स्टार लगाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

RKDF
advertisement

गैलेंट्री प्रमोशन का यह मामला जलडेगा थाना के बांसजोर ओपी कांड संख्या 25/18, दिनांक 12 मई 2018 से जुड़ा है। सीहरजोर, पहान टोली पहाड़ पर पुलिस और पीएलएफआई दस्ते के बीच हुई मुठभेड़ में हवलदार अरविन्द मिंज ने पुलिस अधिकारियों के साथ अग्रिम मोर्चे पर रहते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया था।।मुठभेड़ के दौरान कुख्यात उग्रवादी लुथर डांग उर्फ पांडु उर्फ लंबू मारा गया था। वहीं, सक्रिय उग्रवादी प्रफुल्ल किस्पोट्टा और प्रमोद लकड़ा को हथियार एवं गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया था।

Kashmir
advertisement

इस साहसिक कार्रवाई के लिए अरविन्द मिंज को गृह मंत्रालय, भारत सरकार और झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से वीरता के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया था। अब 31 जुलाई 2026 को आयोजित समिति की अनुशंसा के आधार पर उन्हें घटना की तिथि 12 मई 2018 के प्रभाव से गैलेंट्री प्रमोशन देते हुए नवप्रोन्नत प्रा.अ.नि. पद पर पदोन्नति दी गई है।

इस अवसर पर एसपी श्रीकांत एस. खोटरे ने अरविन्द मिंज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और जिला बल के अन्य जवानों से उनके साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एसडीपीओ, वरीय पुलिस उपाधीक्षक, परिचारी प्रवर, पुलिस निरीक्षक, विभिन्न थाना एवं ओपी प्रभारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now