CID

रांची : JPSC और JSSC-CGL परीक्षा में गड़बड़ी: CID ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, न्यायिक हिरासत में भेजा

JPSC और JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता के मामलों में CID ने 16 सितंबर 2026 को चार प्राथमिक आरोपियों को गिरफ्तार किया। जानिए किस मामले में किन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई

रांची, 16 सितंबर 2026: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता के मामलों में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बड़ी कार्रवाई की है। JPSC प्रतियोगिता परीक्षा और JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़े अलग-अलग मामलों में CID ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

JPSC मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी

CID के अनुसार, JPSC प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित CID थाना कांड संख्या 16/2026 में बुधवार को दो प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

Advertisment
Advertisment

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

ऋतिक रोशन (29 वर्ष), पिता- संजय कुमार सिंह, पता- संजय पथ, नियर सुंदर नगर गार्डन मानगो, थाना- उलीडीह, जिला- जमशेदपुर।

पंकज प्रसून (32 वर्ष), पिता- अनिल कुमार सिंह, साकिन- शिव भवन, कमलाकांत रोड, थाना- सुखदेवनगर, जिला- रांची।

CID के मुताबिक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जांच एजेंसी के अनुसार, इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी “शिवांगन की पाठशाला, लालपुर” के कोचिंग संचालक संजित कुमार के माध्यम से परीक्षाओं में अनुचित लाभ पहुंचाया गया था।

Advertisment
Advertisment

JSSC-CGL मामले में कोडरमा से दो आरोपी गिरफ्तार

वहीं, JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़े CID थाना कांड संख्या 01/2025 में भी CID ने दो प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

RKDF
advertisement

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

राजेश प्रसाद यादव, पिता- जगदीश यादव, वार्ड संख्या-08, ग्राम गोलवाड़ाब, पोस्ट- बगरो, थाना- डोमचांच, जिला- कोडरमा।

संदीप कुमार, पिता- रामदेव सिंह, साकिन- पूर्णा नगर, थाना- कोडरमा, जिला- कोडरमा।

CID के अनुसार दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जांच एजेंसी का कहना है कि इन आरोपियों के माध्यम से JSSC-CGL के कई अभ्यर्थियों को परीक्षा में अनुचित लाभ पहुंचाया गया।

दोनों परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच जारी

CID की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, दोनों मामलों में परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित कर अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने से संबंधित जांच चल रही है। बुधवार को हुई चार गिरफ्तारियां इसी जांच की कार्रवाई का हिस्सा हैं।

इसे भी पढ़ें
गोड्डा : कथित पत्रकार से जुड़े घर में अवैध हथियार निर्माण का आरोप, पुलिस ने बरामद की देशी कट्टा बनाने की मशीन
इसे भी पढ़ें

गोड्डा : कथित पत्रकार से जुड़े घर में अवैध हथियार निर्माण का आरोप, पुलिस ने बरामद की देशी कट्टा बनाने की मशीन

महागामा के घाट बलिया गांव में छापेमारी, देशी कट्टा और हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद; कई लोगों से पूछताछ,…

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल की मुलाकात, सहयोग के कई मुद्दों पर चर्चा
इसे भी पढ़ें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल की मुलाकात, सहयोग के कई मुद्दों पर चर्चा

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारत में ऑस्ट्रेलिया के कोलकाता स्थित काउंसलेट-जनरल बर्नार्ड…

रांची में अपराधियों की प्रोफाइलिंग और गैंग मैपिंग होगी, संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी कड़ी नजर
इसे भी पढ़ें

रांची में अपराधियों की प्रोफाइलिंग और गैंग मैपिंग होगी, संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी कड़ी नजर

रांची: अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रांची पुलिस ने अब प्रिवेंटिव पुलिसिंग पर जोर देने की तैयारी शुरू कर…

 

ABOUT THE AUTHOR
नवीन कुमार

नवीन कुमार

Editor In Chief

नवीन कुमार को पिछले 30 वर्षों से भी अधिक समय से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव रहा है...इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बड़े पद पर कार्यरत रहे हैं...नक्सल, क्राइम, खेल, राजनीति,बिज्ञान एवं तकनीकी, पर्यावरण के साथ ही समसामयिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर मजबूत पकड़ रही है। खाली समय में उन्हें नई जगहों पर घूमना और फोटोग्राफी करना पसंद है।