गांधीवादी नेता रामनारायण सिंह रोहिल्ला की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, जनसेवा की विरासत को किया याद

सिमडेगा: गांधीवादी विचारधारा के समर्थक, समाजसेवी और कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय रामनारायण सिंह रोहिल्ला की पांचवीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और जनसेवा के योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

रामनारायण सिंह रोहिल्ला का जीवन राजनीति को सेवा का माध्यम मानने वाली कांग्रेस की पुरानी परंपरा से जुड़ा रहा। उनके पिता गंगा विष्णु रोहिल्ला स्वतंत्रता सेनानी और समर्पित कांग्रेसी नेता थे। परिवार की कांग्रेस के प्रति लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता रही है। बताया जाता है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के साथ भी परिवार के आत्मीय संबंध रहे थे और रामनारायण सिंह रोहिल्ला के विवाह के अवसर पर दोनों नेताओं की ओर से शुभकामना संदेश भेजे गए थे।

पिता के संस्कारों से प्रेरित होकर रामनारायण सिंह रोहिल्ला ने गांधीवादी विचारधारा को अपने जीवन में अपनाया। कांग्रेस के सक्रिय जमीनी कार्यकर्ता के रूप में वे लगातार आम लोगों के बीच रहे और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते रहे। समाजसेवा, जनहित और जरूरतमंदों की सहायता के कार्यों में उनकी सक्रियता ने उन्हें क्षेत्र में अलग पहचान दिलाई।

कांग्रेस संगठन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। जिला अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूत करने के साथ जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के कारण उनका आम लोगों से गहरा जुड़ाव रहा।

पुण्यतिथि पर परिजनों, सहयोगियों और शुभचिंतकों ने उनकी स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि रामनारायण सिंह रोहिल्ला भले ही आज शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गांधीवादी विचार और जनसेवा की भावना लोगों के बीच आज भी जीवित है।

रोहिल्ला परिवार की जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कौशल किशोर रोहिल्ला भी कांग्रेस के विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभाने के साथ सामाजिक और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हैं। इससे परिवार की कांग्रेस और समाजसेवा से जुड़ी विरासत निरंतर आगे बढ़ रही है। पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि के दौरान लोगों ने उनके विचारों और आदर्शों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
सिमडेगा: झारखंड सरकार ने दिवंगत पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री विमला प्रधान का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कराने का…

नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार, 99,680 रुपये नकद और BMW बाइक जब्त
रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में पुलिस ने छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के आरोप में एक महिला…
















