जमशेदपुर में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई घायल; तीन गंभीर
जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा स्थित नेपाली बस्ती में शनिवार देर शाम पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने के बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। इनमें तीन घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) रेफर किया गया।
गंभीर घायलों में शंकोसाई रोड नंबर-1 निवासी राहुल कर, उसका साथी धीरज कुमार और दूसरे पक्ष का मुन्ना थापा शामिल है। बताया जा रहा है कि राहुल कर और धीरज कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है।
मारपीट में घायल अन्य लोगों में भोतू, छोटू रजक और विशेश्वर के नाम सामने आए हैं। घटना के बाद नेपाली बस्ती में कुछ देर तक तनाव और भय का माहौल रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
विसर्जन जुलूस के दौरान शुरू हुआ था विवाद
स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद की शुरुआत शुक्रवार को नेपाली बस्ती में निकाले गए विसर्जन जुलूस के दौरान हुई थी। बताया जा रहा है कि जुलूस में नाचने को लेकर बस्ती के ही सुशील नामक युवक और कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच झड़प भी हुई, लेकिन स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से उस समय मामला शांत हो गया।
बताया जा रहा है कि शनिवार शाम सुशील अपने आठ-दस साथियों के साथ दोबारा नेपाली बस्ती पहुंचा। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया। कुछ ही देर में कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे।
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना के बाद एमजीएम थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। विवाद की वास्तविक वजह, मारपीट में शामिल लोगों और घटना के क्रम की जांच की जा रही है।
फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही

नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार, 99,680 रुपये नकद और BMW बाइक जब्त
रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में पुलिस ने छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के आरोप में एक महिला…

जीजा की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने वाला ही निकला कातिल, 12 बीघा जमीन के विवाद में गला घोंटकर हत्या
बोकारो: चन्दनक्यारी के बरमसिया ओपी थाना क्षेत्र में हत्या की एक ऐसी वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है, जिसने लोगों को…

















