सरायकेला में भालू का हमला, 80 वर्षीय ग्रामीण गंभीर, पैर की हड्डी टूटी
सरायकेला के राजनगर प्रखंड में रविवार सुबह भालू ने 80 वर्षीय ग्रामीण मानसिंह हांसदा पर हमला कर दिया। पैर की हड्डी टूटने समेत कई गंभीर चोटें आई हैं। इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सरायकेला : जिले के राजनगर प्रखंड क्षेत्र में रविवार सुबह भालू के हमले से 80 वर्षीय ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बलरामपुर गांव के समीप सुबह करीब 5:45 बजे की बताई जा रही है। घायल की पहचान बलरामपुर निवासी मानसिंह हांसदा के रूप में हुई है। उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, मानसिंह हांसदा रविवार सुबह अपने गांव से बैठकालसाईं की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू के हमले में उनके पैर की हड्डी टूट गई। इसके अलावा शरीर के कई हिस्सों में काटने और नाखून से गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है।
घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मानसिंह हांसदा को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से निगरानी की मांग
भालू के हमले की जानकारी मिलने के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में भालू की मौजूदगी से लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
घटना की सूचना वन विभाग को भी दी गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में निगरानी बढ़ाने, भालू की गतिविधियों पर नजर रखने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
फिलहाल वन विभाग की ओर से भालू को लेकर क्या कार्रवाई की जा रही है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

30 लाख के इनामी TPC सुप्रीमो बृजेश गंझू की यूपी में मुठभेड़ में मौत, झारखंड पुलिस को दी गई सूचना
रांची: झारखंड के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) के सुप्रीमो और 30 लाख रुपये के इनामी नक्सली बृजेश गंझू उर्फ…

RIMS में एजेंसियों के 44 करोड़ रुपये के बिल बकाया, सप्लाई घटी; इलाज पर पड़ रहा असर
रांची। राज्य के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में एजेंसियों के करीब 44 करोड़ रुपये के बिल भुगतान के…

















