भालू के हमले में दो भाइयों समेत तीन ग्रामीणों की मौत.

भालू के हमले में दो भाइयों समेत तीन ग्रामीणों की मौत.

गढ़वा : गढ़वा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गढ़वा जिले के बरगढ़ प्रखंड के बरकोल गांव के पास स्थित जंगल में शुक्रवार की शाम एक भालू के हमले में दो भाइयों समेत तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। इसके अलावा घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं। भालू के हमले में ये तीनों लोग किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार मृतक और घायल सभी अपने गांव लौट रहे थे और इसी दौरान भालू ने उनपर हमला किया। सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों ग्रामीणों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, भालू के हमले के दौरान सभी ग्रामीण निहत्थे थे। हालांकि एक ग्रामीण के पास कुल्हाड़ी थी, पर वो अपनी रक्षा नहीं कर सका। बताया गया इस जंगल में अक्सर ग्रामीण भालू के हमले के शिकार होते रहे हैं। इस घटना के बाद बरकोल गांव समेत आस-पास के गांव में इस हिंसक भालू को लेकर काफी दहशत है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now