रांची : सदर अस्पताल के आसपास मोबाइल चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, दो मोबाइल बरामद
रांची। सदर अस्पताल रांची परिसर और आसपास के इलाके में मोबाइल चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत लोअर बाजार थाना पुलिस ने दो युवकों को मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को सदर अस्पताल परिसर में दो संदिग्ध युवकों के पकड़े जाने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तलाशी के दौरान उनके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए। इनमें एक रियलमी प्रो और दूसरा इनफिनिक्स 5G मोबाइल बताया गया है।

इस संबंध में लोअर बाजार थाना में कांड संख्या 161/2026, दिनांक 19 सितंबर 2026 को दर्ज किया गया है। प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत दर्ज की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 32 वर्षीय शहबाज कुरैशी, निवासी गुदड़ी चौक, कुरैशी मोहल्ला, लोअर बाजार तथा 18 वर्षीय मोहम्मद दिलशान उर्फ ठिल्लू, निवासी इस्लाम नगर, पत्थलकुदवा, लोअर बाजार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अस्पताल परिसर में बढ़ाई गई निगरानी
सदर अस्पताल और आसपास मोबाइल चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टाइगर मोबाइल, पीसीआर और माइको को विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। अस्पताल आने-जाने वाले लोगों के बीच संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, मामले में चोरी की घटनाओं से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मी
कार्रवाई में पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार रजक, सहायक अवर निरीक्षक अजय कुमार सिंह, टाइगर मोबाइल के आरक्षी 770 सलीम उद्दीन अंसारी, आरक्षी 2861 विनय कुमार यादव तथा थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

भारत में मंडरा रहा ‘विनाशकारी’ मौसम का खतरा! वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी, अगले कुछ महीनों में बढ़ सकती है गर्मी और सूखे की मार
नई दिल्ली। भारत में आने वाले महीनों के मौसम को लेकर वैज्ञानिकों ने गंभीर चेतावनी दी है। 180 से अधिक पर्यावरण और…

रिम्स में महीनों से रखे 43 लावारिस शवों को मिली अंतिम विदाई, जुमार नदी तट पर हुआ सामूहिक अंतिम संस्कार
रांची। रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का रविवार को सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया गया। रांची के…

















