man-commits-suicide-hanging-himself-ghatshilas

घाटशिला के गोपालपुर में युवक ने फंदे से लटककर दी जान, तनाव में होने की बात

Share
Link copied
man-commits-suicide-hanging-himself-ghatshilas
man-commits-suicide-hanging-himself-ghatshilas

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना क्षेत्र के गोपालपुर में शनिवार रात एक युवक ने अपने घर के कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। मृतक की पहचान गोपालपुर निवासी दाल सिंह उर्फ अचल सिंह के पुत्र दीपक सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों के अनुसार, दीपक पिछले दो दिनों से मानसिक तनाव में चल रहे थे। हालांकि, उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आया है।

RKDF
advertisement

परिजन राजकुमार सिंह ने बताया कि शनिवार रात दीपक घर के एक कमरे में चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजनों को संदेह हुआ। आवाज देने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर दीपक को फंदे से लटका देख परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisment
Advertisment

परिजनों ने तत्काल उन्हें फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक डॉ. शंकर टुडू ने जांच के बाद दीपक को मृत घोषित कर दिया।।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। परिजनों द्वारा बताए गए मानसिक तनाव के कारणों की भी जानकारी ली जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।