dr-bhimrao-ambedkar-football-mahakumbh-grand

डॉ. भीमराव अंबेडकर फुटबॉल महाकुंभ का भव्य शुभारंभ, उद्घाटन मैच में नाईन बुलेट क्लब रांची 1-0 से जीता

Share
Link copied
dr-bhimrao-ambedkar-football-mahakumbh-grand
dr-bhimrao-ambedkar-football-mahakumbh-grand

सिमडेगा: अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में रविवार को पांच दिवसीय डॉ. भीमराव अंबेडकर फुटबॉल महाकुंभ का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा शामिल हुईं। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

RKDF
advertisement

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच नाईन बुलेट क्लब रांची और मीट ट्रेवल सिमडेगा के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में नाईन बुलेट क्लब रांची ने 1-0 से जीत दर्ज की। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी अल्बर्ट एक्का स्टेडियम पहुंचे। मौके पर जोसिमा खाखा ने कहा कि सिमडेगा की पहचान खेल और खिलाड़ियों से है। जिले के गांव-गांव में प्रतिभावान खिलाड़ी मौजूद हैं। जरूरत है कि उन्हें बेहतर प्रशिक्षण, मैदान और प्रतियोगिताओं का अवसर मिले। खेल युवाओं को अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण सिखाता है। खेल के माध्यम से युवा अपने जिले, राज्य और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

उन्होंने कहा कि विधायक भूषण बाड़ा लगातार सिमडेगा में खेल सुविधाओं के विकास के लिए प्रयास कर रहे हैं। उनके प्रयास से फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी स्टेडियम का निर्माण भी हुआ है। इससे जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

Advertisment
Advertisment

जोसिमा खाखा ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा है। मैदान में मेहनत, अनुशासन और टीम भावना सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने शिक्षा, समानता और अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनके नाम पर आयोजित यह फुटबॉल महाकुंभ युवाओं में समान अवसर और आगे बढ़ने की भावना को मजबूत करने का माध्यम बने।

Advertisment
Advertisment

कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अख्तर खान, हरसद हुसैन, इम्तियाज हुसैन, शकील अहमद, सेराफिनुश कुल्लू, लखन गुप्ता, प्रतिमा सोरेंग, संजय तिर्की, रामिकशुन प्रसाद, निस्तर सुरीन, उर्मिल्ला केरकेट्टा, जॉन कुल्लू, अरमान खान उर्फ कोका सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, आयोजन समिति के सदस्य और खेलप्रेमी मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।