nizam-murder-conspiracy-exposed-police-two

निजाम हत्याकांड की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार

Share
Link copied
nizam-murder-conspiracy-exposed-police-two
nizam-murder-conspiracy-exposed-police-two

जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र में मो. निजाम की हत्या की कथित साजिश का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर आजाद खटाल मैदान स्थित झाड़ियों से हत्या में इस्तेमाल किए जाने वाले दो भारी धारदार लोहे के हथियार और एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया है। देसी कट्टा बरामद होने के बाद पुलिस ने हथियार अधिनियम के तहत अलग से प्राथमिकी दर्ज की है। रविवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी।

RKDF
advertisement

पुलिस के अनुसार, पहलवानडेरा, जुगसलाई निवासी मो. निजाम ने 19 सितंबर को पुलिस को सूचना दी थी कि घाघीडीह जेल में बंद मो. खुर्शीद उर्फ भाकुड़ अपने गिरोह के सदस्यों की मदद से उसकी हत्या कराने की साजिश रच रहा है। सूचना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी विधि-व्यवस्था सुमित कुमार के नेतृत्व में जुगसलाई थाना प्रभारी समेत पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

Advertisment
Advertisment

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मो. आयान बच्चा और अलटु बच्चा ने मो. निजाम की रेकी की थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने भारी धारदार लोहे के हथियार से निजाम की हत्या का प्रयास भी किया था। हालांकि, निजाम किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। मामले में जुगसलाई थाना कांड संख्या 75/2026 के तहत 19 सितंबर को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।

Advertisment
Advertisment

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मो. खुर्शीद उर्फ भाकुड़ पूर्व में भी अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ आपराधिक मामले में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस के अनुसार, उसे गिरोह के नौ अन्य सदस्यों के साथ दो पिस्टल और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान में खुर्शीद उर्फ भाकुड़ घाघीडीह जेल में बंद है।

Advertisment
Advertisment

गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर आजाद खटाल मैदान की झाड़ियों में छिपाकर रखे गए दो भारी धारदार लोहे के हथियार और एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया। देसी कट्टा बरामद होने के बाद जुगसलाई थाना कांड संख्या 77/2026, 20 सितंबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता और हथियार अधिनियम की संबंधित धाराओं में अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, निजाम की हत्या की कथित साजिश में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।