power-demonstration-bokaro-question-reservation-united

आरक्षण के सवाल पर बोकारो में शक्ति प्रदर्शन, संयुक्त फोरम ने निकाली महारैली

Share
Link copied
power-demonstration-bokaro-question-reservation-united
power-demonstration-bokaro-question-reservation-united

बोकारो: आरक्षण, संविधान और सामाजिक प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर रविवार को बोकारो में संयुक्त अनुसूचित जाति-जनजाति, ओबीसी एवं माइनोरिटी फोरम (संयुक्त फोरम) के बैनर तले महारैली निकाली गई। सेक्टर-4 स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल से शुरू हुई रैली नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पहुंची, जहां सभा का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। महारैली का नेतृत्व फोरम के केंद्रीय अध्यक्ष रामाकान्त राम ने किया। इस दौरान आरक्षण के समर्थन में नारे लगाए गए और सामाजिक प्रतिनिधित्व से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद की गई।

RKDF
advertisement

सभा को संबोधित करते हुए रामाकान्त राम ने कहा कि आरक्षण किसी की कृपा नहीं, बल्कि वंचित समाज के प्रतिनिधित्व और संवैधानिक अधिकार का सवाल है। उन्होंने कहा कि आरक्षण का विरोध करने और यूजीसी बिल के खिलाफ आवाज उठाने वाले संगठनों को आरक्षण के वास्तविक उद्देश्य को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की संपदा में वंचित समाज की भी हिस्सेदारी है।

Advertisment
Advertisment

महारैली में एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों के लिए निजी क्षेत्र की नौकरियों में आरक्षण लागू करने की मांग उठाई गई। इसके अलावा यूजीसी विनियम को शीघ्र लागू करने और इसमें किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं करने की मांग की गई। वक्ताओं ने एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने के किसी भी प्रयास का विरोध किया। साथ ही लैटरल एंट्री और कॉलेजियम सिस्टम को समाप्त करने की मांग भी रखी गई। वक्ताओं ने कहा कि संविधान में निहित समानता, सामाजिक न्याय और प्रतिनिधित्व की भावना के अनुरूप नीतिगत कदम उठाए जाने चाहिए।

Advertisment
Advertisment

महारैली को दिनेश बेसरा, मदन मोहन महतो, डॉ. इंद्रदेव पासवान, अशोक रजवार, राजकुमार राम, ललन आनंदकर, जितेंद्र नारायण यादव, बाली रजवार, कमला सोरेन, शंकर तुरी, प्रदीप रजक, अशोक राम और झरीलाल पात्रा समेत अन्य ने संबोधित किया।

Advertisment
Advertisment

कार्यक्रम में साधु शरण गोप, हाजी अब्दुल मल्लिक, बुद्धदेव नारायण यादव, अनिल पासवान, घनश्याम चौधरी, अवधेश यादव, अनीता सिंह, एसके सिंह, मंजू देवी, राकेश कुमार, संजीव कुमार, बैजनाथ कुमार, अवधेश पासवान, राजेंद्र यादव, समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।