padmavati-dixit-felicitated-national-referee-training

राष्ट्रीय रेफरी ट्रेनिंग में सफल पद्मावती और दीक्षित सम्मानित

Share
Link copied
padmavati-dixit-felicitated-national-referee-training
padmavati-dixit-felicitated-national-referee-training

सिमडेगा: अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में रविवार को सिमडेगा जिला ताइक्वांडो संघ की बैठक सचिव जूनास डांग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों के सचिव, प्रशिक्षक और प्रशिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया।

RKDF
advertisement

बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय रेफरी ट्रेनिंग में सफल पद्मावती कुमारी और दीक्षित कुमारी के सम्मान के साथ हुई। दोनों ने 12 से 14 सितंबर 2026 तक पूर्वी सिंहभूम के साउथ प्वाइंट स्कूल, गोबरघुसी, पटमदा (जमशेदपुर) में आयोजित राष्ट्रीय रेफरी ट्रेनिंग में सफलता हासिल की। संघ के सचिव जूनास डांग और संयुक्त सचिव ने दोनों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस दौरान अन्य प्रशिक्षकों ने भी उनका स्वागत किया।

Advertisment
Advertisment

बैठक में नवंबर 2026 के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। साथ ही राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत संचालित रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रगति पर भी विचार-विमर्श हुआ। सचिव जूनास डांग ने प्रशिक्षकों से प्रखंड और पंचायत स्तर पर बालक-बालिकाओं को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण देने तथा अधिक से अधिक लोगों को खेल और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।

Advertisment
Advertisment

मौके पर संयुक्त सचिव सह राष्ट्रीय रेफरी अजय सिंह, राष्ट्रीय रेफरी सह प्रशिक्षिका पद्मावती कुमारी और दीक्षित कुमारी, कोषाध्यक्ष सह प्रशिक्षक विजय कुमार सिंह, प्रशिक्षक मुन्ना ग्वाला, दिनेश्वर धुर्वा, प्रेम किंडो, मरकुस कुजूर, प्रमोद किंडो और राजेंद्र मांझ उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।