controversy-during-immersion-procession-kashidih-three

काशीडीह में विसर्जन जुलूस के दौरान विवाद, चापड़ हमले में तीन युवक घायल

Share
Link copied

जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर-13 के पास रविवार रात प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान धारदार हथियार से हमला किए जाने की बात सामने आई है। घटना में तीन युवक घायल हुए हैं।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियात के तौर पर इलाके में क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) की तैनाती की गई है। पुलिस आरोपितों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Advertisment
Advertisment

तीन युवक घायल

घायलों की पहचान जय कुमार यादव, सोनू यादव और कुंभ यादव के रूप में हुई है। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

जय कुमार यादव का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। उसके चेहरे पर गंभीर चोट लगी है। वहीं सोनू यादव और कुंभ यादव को बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है।

RKDF
advertisement

रास्ता मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, काशीडीह से प्रतिमा विसर्जन का जुलूस गुजर रहा था। इसी दौरान शुभम नामक युवक ने जुलूस से आगे निकलने के लिए रास्ता मांगा। इसी बात को लेकर जुलूस में शामिल कुछ लोगों और शुभम के बीच कहासुनी हो गई।

आरोप है कि विवाद के दौरान शुभम के साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसने अपने मोहल्ले के कुछ युवकों को घटना की जानकारी दी।

कुछ देर बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इसी दौरान धारदार हथियार से हमला किए जाने की बात सामने आई, जिसमें तीन युवक घायल हो गए।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। घटना में शामिल लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल और क्यूआरटी की तैनाती की गई है। पुलिस लगातार इलाके में निगरानी बनाए हुए है।

इसे भी पढ़ें
वाराणसी एनकाउंटर में मारे गए TSPC सुप्रीमो बृजेश गंझू का शव पैतृक गांव पहुंचा, जुटी भीड़
इसे भी पढ़ें

वाराणसी एनकाउंटर में मारे गए TSPC सुप्रीमो बृजेश गंझू का शव पैतृक गांव पहुंचा, जुटी भीड़

चतरा। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में उत्तर प्रदेश ATS के साथ मुठभेड़ में मारे गए TSPC सुप्रीमो बृजेश गंझू का शव सोमवार…

राम मंदिर दान चोरी मामले में चार्जशीट की डेडलाइन करीब, 8 आरोपियों की जमानत पर टिकी नजर
इसे भी पढ़ें

राम मंदिर दान चोरी मामले में चार्जशीट की डेडलाइन करीब, 8 आरोपियों की जमानत पर टिकी नजर

अयोध्या: अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित चोरी से जुड़े चर्चित मामले की जांच अब अपने अंतिम चरण…

बड़गाईं जमीन मामले में आज अहम सुनवाई, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश होंगे CM हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें

बड़गाईं जमीन मामले में आज अहम सुनवाई, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश होंगे CM हेमंत सोरेन

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े बड़गाईं जमीन मामले में सोमवार, 21 सितंबर को रांची की विशेष पीएमएलए अदालत में अहम सुनवाई…

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।