झारखंड के अनूप कुमार ने रचा इतिहास, वर्ल्ड स्कूल गेम्स के लिए चयनित होने वाले पहले खिलाड़ी बने

रांची: झारखंड के पहलवान और JSSPS खेलगांव के खिलाड़ी अनूप कुमार ने राज्य के खेल इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अनूप कुमार ने 45 किग्रा ग्रीको-रोमन वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए ISF U-18 वर्ल्ड स्कूल गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है।

वर्ल्ड स्कूल गेम्स का आयोजन 3 से 8 दिसंबर 2026 तक ब्राजील के रियो डी जनेरियो में किया जाएगा। रायपुर में 19 से 21 सितंबर तक आयोजित चयन ट्रायल में अनूप कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। बताया गया कि अनूप कुमार झारखंड के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वर्ल्ड स्कूल गेम्स के लिए क्वालीफाई किया है। उनकी इस उपलब्धि को झारखंड के स्कूली खेलों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

चयन ट्रायल में झारखंड के अन्य खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। JSSPS खेलगांव की प्रियंका कुमारी ने 40 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि सेंटर ऑफ एक्सलेंस झारखंड के अंकुश कुमार ने 55 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। अनूप कुमार के ऐतिहासिक चयन पर झारखंड शिक्षा परियोजना के निदेशक शशि रंजन ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि झारखंड के स्कूली खेलों के लिए मील का पत्थर है।

अनूप कुमार की सफलता पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर, अभिभावक के. रवि कुमार, खेल निदेशक छवि रंजन, मार्गदर्शक भोलानाथ सिंह, महासचिव रजनीश कुमार, JSSPS CEO एन.के. झा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीर सेन सोरेन, राजीव रंजन सहित सभी जिला कुश्ती अध्यक्षों और सचिवों, झारखंड राज्य कुश्ती परिवार एवं खेल विभाग ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकानों में पहुंची महिला, पायल और नथिया लेकर फरार
जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र में दो आभूषण दुकानों में ग्राहक बनकर पहुंची एक महिला पर आभूषण चोरी कर फरार होने का आरोप…

श्री सर्वेश्वरी समूह का 66वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
रांची: श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची स्थित औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ में सोमवार को समूह का 66वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास…
















