चाकू से युवक पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पाण्ड्राशाली ओपी अंतर्गत भोया गांव में युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी गणेश इचागुटू उर्फ टुकड़ा (33) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भोया गांव का ही रहने वाला है। पुलिस ने पूछताछ के बाद सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, भोया निवासी दिपक बोदरा (26) ने 3 सितंबर को दिए फर्दबयान में आरोप लगाया था कि गणेश इचागुटू ने जान से मारने की नीयत से उस पर चाकू से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बयान के आधार पर पाण्ड्राशाली ओपी में कांड संख्या 115/26 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 118(1), 109 और 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ बहामन टूटी के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 21 सितंबर को गणेश इचागुटू उर्फ टुकड़ा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। अनुसंधान के दौरान सामने आया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले गणेश इचागुटू बेंगलुरु में मजदूरी करता था। उस दौरान मोबाइल फोन के माध्यम से दिपक बोदरा की पत्नी के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज को लेकर विवाद हुआ था। इसी पुरानी बात को लेकर 3 सितंबर को दिपक आरोपी के पास पहुंचा था। वहां दोनों के बीच विवाद और गाली-गलौज हुई। पुलिस का कहना है कि इसी दौरान आवेश में आकर गणेश ने दिपक पर चाकू से हमला कर दिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भुवनेश्वर में करम पूर्व संध्या पर गुमला के डॉ. तेतरू उरांव ने बताई पर्व की परंपरा और विशेषता
निर्मल सिंह भुवनेश्वर: उरांव सांस्कृतिक समाज उड़ीसा के तत्वावधान में 20 सितंबर को आदिवासी एक्जीबिशन ग्राउंड में करम पूर्व संध्या महोत्सव का…

आरक्षण का आधार सिर्फ जाति नहीं: सुप्रीम कोर्ट के फैसलों में बार-बार आया यह सिद्धांत, फिर आज आरक्षण के बहस में क्यों कम होती है इस बात की चर्चा ?
1963 से 2024 तक सुप्रीम कोर्ट के फैसलों में जाति को पिछड़ेपन का एक आधार माना गया, लेकिन अकेला आधार नहीं; संविधान…
















