seven-arrested-assault-case-during-ganesh

गणेश विसर्जन के दौरान मारपीट मामले में सात गिरफ्तार, तीन विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

Share
Link copied
seven-arrested-assault-case-during-ganesh
seven-arrested-assault-case-during-ganesh

जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, तीन विधि-विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

RKDF
advertisement

घटना 18 और 19 सितंबर की रात की बताई जा रही है। मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से एमजीएम थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर को कांड संख्या 110/2026 और 111/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत जांच शुरू की गई। कांड संख्या 110/2026 के अनुसंधान के दौरान तुरियाबेड़ा नेपाली बस्ती निवासी रूपेश रजक उर्फ टोनू रजक (20), गोलू साव उर्फ गोलू कुमार (21) और राहुल साव (28) को गिरफ्तार किया गया।

Advertisment
Advertisment

वहीं, कांड संख्या 111/2026 में राजू महतो (23), मोनू कुमार (20), निखिल राजपूत (20) और बुद्धेश्वर गोराई उर्फ गोलू (21) को गिरफ्तार किया गया है। इसी मामले में तीन विधि-विरुद्ध बालकों को भी पुलिस ने निरुद्ध किया है।

Advertisment
Advertisment

पुलिस के मुताबिक, गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग मामले दर्ज कर पुलिस ने घटनाक्रम से जुड़े लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान मिले तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सात आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।

Advertisment
Advertisment

एमजीएम थाना पुलिस के अनुसार, मामले में आगे भी अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि तीनों विधि-विरुद्ध बालकों के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।