accused-arrested-mobile-snatching-case-mobile

मोबाइल छिनतई के मामले में आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और बाइक बरामद

Share
Link copied
accused-arrested-mobile-snatching-case-mobile
accused-arrested-mobile-snatching-case-mobile

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर-15 स्थित ब्रह्म पथ के पास युवती से मोबाइल छिनतई के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपाली ओपी क्षेत्र के गौस नगर, बेल चौक निवासी 26 वर्षीय कलामुद्दीन उर्फ कलाम के रूप में हुई है।

Advertisment
Advertisment

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर छिनतई किया गया रोज गोल्ड रंग का एंड्रॉयड मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और वारदात के समय पहनी गई हल्के क्रीम रंग की फुल शर्ट बरामद की है।

Advertisment
Advertisment

मानगो थाना प्रभारी वीरेन्द्र कुमार ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 20 सितंबर को दोपहर करीब 2:35 बजे मोटरसाइकिल सवार आरोपी ने ब्रह्म पथ के पास एक युवती से मोबाइल फोन छीन लिया था। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। शिकायत के आधार पर मानगो थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

Advertisment
Advertisment

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एएसपी ऋषभ त्रिवेदी के नेतृत्व में गठित टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर कलामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisem
Advertisment

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ साकची थाना में वर्ष 2019 में एक मामला और आजादनगर थाना में वर्ष 2025 में दो मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य आपराधिक घटनाओं में उसकी संलिप्तता की जानकारी जुटाई जा रही है। कार्रवाई में एएसपी ऋषभ त्रिवेदी, मानगो थाना प्रभारी वीरेन्द्र कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे।

RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।