man-arrested-127-kg-cannabis-ranchi

रांची रेलवे स्टेशन पर 12.7 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, ओडिशा से रांची पहुंचा था आरोपी

Share
Link copied
man-arrested-127-kg-cannabis-ranchi
man-arrested-127-kg-cannabis-ranchi

रांची: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन नारकोस के तहत रांची रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए 12 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 35 हजार रुपये बताई गई है। मामले में बिहार के रोहतास निवासी करीब 29 वर्षीय असगर खान को गिरफ्तार किया गया है।

RKDF
advertisement

जानकारी के अनुसार, 22 सितंबर को रांची फ्लाइंग टीम और रांची आरपीएफ पोस्ट की संयुक्त टीम प्लेटफॉर्म संख्या 1ए पर जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान टीम को एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। उसके पास मौजूद काले रंग के पिट्ठू बैग और मिट्टी रंग के ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई।

Advertisment
Advertisment

तलाशी के दौरान दोनों बैग से गांजा के नौ पैकेट बरामद हुए। मौके पर डीडी जांच किट से पदार्थ की जांच की गई, जिसमें गांजा होने की पुष्टि हुई। इसके बाद कुल 12.700 किलोग्राम गांजे को विधिवत तौलकर पैक और सील किया गया। आरोपी के पास से झारसुगुड़ा से रांची का एक अनारक्षित रेलवे टिकट भी बरामद हुआ।

Advertisment
Advertisment

पूछताछ में आरोपी ने आरपीएफ को बताया कि उसे यह गांजा ओडिशा के बौध में राजा नामक व्यक्ति ने दिया था। इसके बाद वह बस से बौध से झारसुगुड़ा पहुंचा और वहां से ट्रेन संख्या 13426 एक्सप्रेस से रांची आया था।

Advertisment
Advertisment

आरपीएफ ने बरामद गांजा, रेलवे टिकट और जब्ती से संबंधित दस्तावेजों के साथ आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए राजकीय रेलवे पुलिस (GRP), रांची को सौंप दिया। मामले में स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Advertisem
Advertisment
ABOUT THE AUTHOR
रिक्की राज

रिक्की राज

रिपोर्टर

रिक्की राज को पिछले दस वर्षों का मीडिया के क्षेत्र का अनुभव है । इस दौरान पांच वर्षो से इन्होंने डिजिटल मीडिया के लिए इन्होंने कई बड़ी खबरों का कवरेज किया है ।