wild-elephants-reach-nh-143-zoram

जोराम में NH-143 पर पहुंचा जंगली हाथी, दहशत में लोग

Share
Link copied
wild-elephants-reach-nh-143-zoram
wild-elephants-reach-nh-143-zoram

सिमडेगा: ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के जोराम में गुरुवार की सुबह जंगली हाथी के पहुंचने से हड़कंप मच गया। झुंड से बिछड़ा हाथी जोराम पावर हाउस के पास पहुंचने के बाद एनएच-143 तक आ गया। हाथी को सड़क पर देखकर वाहन चालकों और राहगीरों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

RKDF
advertisement

बताया गया कि हाथी पहले पावर हाउस के आसपास घूम रहा था। इसके बाद वह मुख्य सड़क तक पहुंच गया। एनएच-143 सिमडेगा और राउरकेला को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है और इस रास्ते से बड़ी संख्या में वाहनों के साथ आसपास के गांवों के स्कूली बच्चे भी आवागमन करते हैं। हाथी के सड़क पर पहुंचने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ।

Advertisment
Advertisment

हाथी के जोराम पहुंचने की सूचना मिलते ही प्रखंड प्रमुख मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने लोगों से हाथी के करीब नहीं जाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने को कहा। सूचना के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने हाथी की गतिविधियों पर नजर रखी और लोगों को भीड़ नहीं लगाने तथा हाथी को किसी तरह उकसाने से बचने की सलाह दी।

Advertisment
Advertisment

वन विभाग की टीम ने सावधानी बरतते हुए हाथी को सुरक्षित तरीके से सड़क पार कराया। हालांकि हाथी अभी भी आसपास के क्षेत्र में मौजूद बताया जा रहा है। वन विभाग की टीम उसे आबादी क्षेत्र से दूर जंगल की ओर ले जाने के प्रयास में जुटी है।

Advertisment
Advertisment

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथी के करीब जाकर फोटो या वीडियो न बनाएं और न ही उसे घेरने या शोर मचाकर भगाने का प्रयास करें। लोगों से बच्चों को अकेले बाहर नहीं भेजने और हाथी की मौजूदगी वाले इलाके में अनावश्यक आवाजाही से बचने को कहा गया है।

Advertisment
Advertisment

आबादी और मुख्य सड़क के करीब जंगली हाथी के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। वन विभाग की टीम लगातार हाथी की गतिविधियों पर नजर रख रही है, ताकि वह दोबारा एनएच-143 या आबादी क्षेत्र की ओर न लौटे।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।