स्कूल की जांच करने पहुंचे डीसी मनीष कुमार, खुद बने शिक्षक और ब्लैकबोर्ड पर पढ़ाया गणित

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार गुरुवार को मनोहरपुर प्रखंड के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने एसएसआईपी प्लस टू उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे डीसी उस समय शिक्षक की भूमिका में नजर आए, जब उन्होंने कक्षा में पहुंचकर खुद ब्लैकबोर्ड संभाला और विद्यार्थियों को गणित पढ़ाया।

उपायुक्त ने विद्यार्थियों को गणित के सवालों को सरल तरीके से हल करने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सवाल पूछकर उनकी विषय की समझ भी परखी। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारित कर लगातार मेहनत करने की सलाह दी।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों के साथ आधारभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने डीएमएफटी मद से निर्माणाधीन छह कमरों के नए भवन का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समय सीमा में भवन पूरा करने का निर्देश दिया।

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए उपायुक्त ने विद्यालय परिसर में विकास मद से नया साइकिल स्टैंड बनाने को कहा। साथ ही हैंडवॉश यूनिट स्थापित करने, पेवर ब्लॉक लगाने और वर्षा जल संचयन की व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल, शौचालय और परिसर की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास की नींव है। इसलिए विद्यालय का वातावरण स्वच्छ, सुरक्षित और विद्यार्थियों के अनुकूल होना जरूरी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुविधाओं में सुधार और निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मनोहरपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी शक्ति कुंज भी मौजूद रहे।

मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी यूजी-पीजी सीटें, फैकल्टी और स्टाफ का होगा पुनर्गठन
रांची: राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में यूजी और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। सीटों में वृद्धि…

गोलमुरी केनरा बैंक में दिनदहाड़े डकैती, कर्मचारियों को बंधक बनाकर 42 लाख से अधिक नकदी और सोना लूटा
जमशेदपुर। शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह केनरा बैंक में हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम दिया।…
















