distribution-fruits-food-items-needy-mothers

हिसाग के वृद्धा आश्रम में जरूरतमंद माताओं के बीच फल व खाद्य सामग्री का वितरण

Share
Link copied
distribution-fruits-food-items-needy-mothers
distribution-fruits-food-items-needy-mothers

रांची: श्री सर्वेश्वरी समूह, शाखा रांची के महिला संगठन की ओर से गुरुवार को ग्राम हिसाग स्थित ‘अपना घर-वृद्धा आश्रम’ में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आश्रम में रह रहीं जरूरतमंद 40 वृद्ध माताओं के बीच फल एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

RKDF
advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत लघु गोष्ठी से हुई। शाखा के सदस्य उपेंद्र नाथ शाहदेव ने परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी, परमपूज्य बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी तथा श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय दिया। उन्होंने समूह की ओर से संचालित विभिन्न जनसेवा कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।

Advertisment
Advertisment

बताया गया कि श्री सर्वेश्वरी समूह सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्यों के लिए निरंतर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता है। जनसेवा के क्षेत्र में संस्था का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। यह सेवा कार्यक्रम समूह के उन्नीस सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया।

Advertisment
Advertisment

कार्यक्रम के आयोजन में शाखा रांची के महिला संगठन की नयनमंजरी बक्सराय, कृष्णा शाहदेव, संगीता सहाय, संगीता लाल, मीना सहाय, गीता तिवारी, ज्योति शाहदेव, अर्चना रोनियार, रंभा शाहदेव, सविता शाहदेव और राशि लाल की सहभागिता रही। ‘अपना घर-वृद्धा आश्रम’ की सिस्टर एमा एवं अन्य माताओं का भी सहयोग प्राप्त हुआ।

ABOUT THE AUTHOR
नवीन कुमार

नवीन कुमार

Editor In Chief

नवीन कुमार को पिछले 30 वर्षों से भी अधिक समय से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव रहा है...इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बड़े पद पर कार्यरत रहे हैं...नक्सल, क्राइम, खेल, राजनीति,बिज्ञान एवं तकनीकी, पर्यावरण के साथ ही समसामयिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर मजबूत पकड़ रही है। खाली समय में उन्हें नई जगहों पर घूमना और फोटोग्राफी करना पसंद है।