वन सब्जी बाजार में दिखा प्रकृति, पोषण और जनजातीय आजीविका का संगम

निर्मल सिंह
गुमला: वनवासी कल्याण केंद्र के तत्वावधान में गुरुवार को गुमला के पर्यटक भवन में दो दिवसीय वन सब्जी बाजार का शुभारंभ हुआ। बाजार में वन क्षेत्र की महिलाओं ने विभिन्न वन सब्जियों, जड़ी-बूटियों और वनोपज की प्रदर्शनी लगाई। इस दौरान प्रकृति संरक्षण, पोषण और जनजातीय आजीविका का संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन, जिला परिषद उपाध्यक्ष संयुक्त देवी, नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला उरांव, क्षेत्र संगठन मंत्री (उत्तर-मध्य क्षेत्र) प्रफुल्ल आकांत और वनवासी कल्याण केंद्र झारखंड प्रांत मंत्री विनित लाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

वनवासी कल्याण आश्रम के अखिल भारतीय महामंत्री सह संघ प्रचारक योगेश बापट ने कहा कि वन क्षेत्र में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों को समाज से जोड़ने और जनजातीय परिवारों की आजीविका को मजबूत करने के उद्देश्य से वन सब्जी बाजार का आयोजन किया गया है। बाजार में जड़ी-बूटी, शाक-सब्जी समेत विभिन्न वन उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। महिलाओं ने लोगों को इन उत्पादों की उपयोगिता की जानकारी देने के साथ बिक्री के माध्यम से आय अर्जित करने के अवसरों के बारे में भी बताया।

उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन ने वनवासी कल्याण केंद्र के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्राम विकास के क्षेत्र में राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को गांवों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में प्रशासन का सकारात्मक सहयोग जारी रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान शबरी आश्रम की छात्राओं ने पारंपरिक गीत, नृत्य और संगीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। वनवासी कल्याण केंद्र के पदाधिकारियों ने अतिथियों को श्रीफल और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर ग्राम विकास व श्रीहरि वनवासी विकास समिति के अखिल भारतीय मार्गदर्शक कृपा प्रसाद सिंह, एबीएच ग्राम विकास प्रमुख बिंदेश्वर साहू, वनवासी कल्याण केंद्र गुमला जिला अध्यक्ष बिसू सोरेंग, नगर समिति अध्यक्ष जयेन्द्र कुमार गुप्ता, संगठन मंत्री खेदु नायक, देव प्रताप प्रधान समेत समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

तृषा के निधन पर दीपिका पांडेय के घर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, रांची में पार्थिव शरीर पहुंचते ही भर आईं आंखें
Ranchi । मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह के असामयिक निधन की खबर के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय…

कोडरमा डीसी उत्कर्ष गुप्ता के नाम से फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल, प्रशासन ने किया सतर्क
कोडरमा। कोडरमा के उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाए जाने का मामला सामने…
















